खुर्जा। ।भारत पुष्प। थाना देहात क्षेत्र के ग्राम मॉछीपुर के ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम स्थित गंदे नाले का कटान होने से नाले में जमा हुआ दूषित पानी उनके खेतों में पहुंच गया जिसके चलते उनकी फसल बर्बाद हो गई और उन्हें इससे काफी नुकसान हो गया है।

वहीं ग्रामीणों का आरोप यह भी है कि नाले से कुछ दूर स्थित दूध डेयरियों से निकलने वाला दूषित पानी नाले में जमा हो गया है और वह बरसात के दिनों में उनके खेतों में पहुंच गया है। उन्होनें कहा कि काफी समय से नाले की सफाई की मांग की जा रही है परंतु नाले की सफाई न होने के कारण उन्हें इस परेशानी से जूझना पड रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *