खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गणेश चतुर्थी के अवर पर नगर के रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन मंदिर से श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव सं० समिति द्वारा गणपति बाबा मोरया के जयकारों के साथ भगवान श्री गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। पंडित सोनू शर्मा व ओमप्रकाश शर्मा द्वारा समिति अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा व सचिव विकास वर्मा कोषाध्यक्ष पीयूष खेमका जनल मैनेजर हैप्पी वर्मा के नेतृत्व में राजीव बंसल एसडीएम दुर्गेश सिंह सीओ भास्कर कुमार मिश्रा व कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर हरजीत सिंह टीटू चेतन शर्मा प्रेम प्रकाश अरोड़ा द्वारा भगवान श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा का रुद्राभिषेक व विशेष पूजन करा कर भव्य श्रृंगार करा कर छप्पन भोग लगाकर विधिवत पूजन कर साथ ही चट्टा की पूजा कराई गई। इस मौके पर पूरा क्षेत्र गणपति बाबा मोरिया के जयकारों के साथ गूंज उठा। तत्पश्चात शहर व बाहरी शहरों से आए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया जिसमें कृष्ण राधा वे बांके बिहारी व राम दरबार मुख्य रहे। कृष्ण राधा व बांके बिहारी व राम दरबार व गणेश भगवान की पालकी व बैण्ड व शहनाई नासिर ढोल आदि ने जनता का मन मोह लिया। शहर की अनेक सामाजिक संस्थाओं ने शोभायात्रा पर समय-समय पर पुष्प वर्षा व जल की व्यवस्था की। बताया गया कि श्री गोवर्धन मंदिर प्रांगण में बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा रविवार सांयकाल में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मोनिका सिंह ब्लाक प्रमुख राहुल राठी रविंद्र गुप्ता हितेश कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम में विकास सोनी एड० निमिष कुमार गर्ग पुनित साहनी डीसी गुप्ता शीतल वर्मा आशीष गुप्ता कृष्ण गोपाल सर्राफ भुवनेश उपाध्यक्ष राकेश वर्मा डॉक्टर शोभित कंसल अतुल गोविल सुनील आदर्श सचिन जयप्रकाश शर्मा अग्रवाल हरीश वर्मा विशाल पोद्दार पवन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
![]()
