खुर्जा। ।भारत पुष्प। खुर्जा क्षेत्र के गांव मधुपुरा के प्राथमिक विद्यालय के 80 से अधिक बच्चों को गांव के पूर्व प्रधान और एनजीओ अपना आश्रय के चेयरमैन सत्यप्रकाश राणा ने मथुरा- वृन्दावन का शैक्षिक भ्रमण कराया। भृमण में स्कूल के अध्यापक गण रामवीर शर्मा, नरेश सिंह,नन्द किशोर नीतू व रसोईया रुक्मणि मौजूद रहे। सभी बच्चों को भोजन, नाश्ता आदि की व्यवस्था भी पूरी तरह से निःशुल्क थी। सत्यप्रकाश राणा ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बच्चों का कोई टूर नहीं कराता है। बीईओ कुसम सिंह ने एनजीओ अपना आश्रय के इस प्रयास की सराहना की।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *