खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के सिकंदरपुर रोड स्थित भीम नगर कॉलोनी के लोगों ने जल भराव की समस्या और विकास कार्य न होने के विरोध में नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। नगर के मोहल्ला भीम नगर स्थित वार्ड नंबर 2 में कालोनीवासी एकत्र हुए। जहां उन्होंने मोहल्ले में बिजली पानी सफाई जलवा आदि की समस्या को लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर नगर पालिका द्वारा जल्द विकास कार्य नहीं हुआ तो 20 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना नगर पालिका के खिलाफ किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बंटी, सिद्धार्थ, वीरपाल, धर्मपाल, मुकेश, रवि, नीतीश, गौरी देवी, सरोज देवी, नवीन, दानवती आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *