खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री कॉलेज में चिकित्सा समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरपा की टीम से डॉ प्रिया, डॉ रेनू यादव, कपिल व रुपेश ने महाविद्यालय की छात्राओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, लंबाई व वजन का चेकअप किया । चिकित्सा समिति प्रभारी नीलू सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य महाविद्यालय की छात्राओं को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराना है । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है । उन्होनें कहा कि हमारी बेटियां स्वस्थ रहेंगी तो देश भी स्वस्थ रहेगा । शिविर में लगभग 200 छात्राओं ने अपने स्वास्थ्य का निशुल्क परीक्षण कराया जिन छात्राओ का हीमोग्लोबिन स्तर कम था उन्हें खानपान संबंधी निर्देश दिए गए व निशुल्क आयरन व कैल्शियम टेबलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा।
![]()
