–बैंडों की धार्मिक धुनों ने वातावरण को बना दिया धार्मिक मय
–सुंदर–सुंदर व मनमोहक झांकियों को देखकर प्रसन्न हुए नगरवासी
खुर्जा । ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमेटी खुर्जा में सोमवार की देर शाम भगवान श्री राम की वर यात्रा धूम धाम से निकाली गई । वर यात्रा का शुभारंभ तालियों की गड़गड़ाहट से और जय श्री राम जी के गगन भेदी नारों के बीच जेवर अड्डा चोराहा पर श्रीमती अंजना भगवानदास सिंघल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खुर्जा ने फीता काटकर एवं झंडी दिखाकर किया । मीडिया प्रभारी चंद्रप्रकाश तायल ने बताया कि वर यात्रा में 14 झांकियां, 6 बैंड ,2 ढोल, शहनाई, 2 झाड़ लाइट ,केरल रोड शो तथा कावड़ यात्रा, श्री श्री श्री 1008 श्री उस्ताद चिरंजी लाल अखाड़ा के कलाकारों के करतब एवं भगवान राम की वर यात्रा ने खुर्जा को राममय बना दिया ।

वर यात्रा का मुख्य आकर्षण श्याम बैंड जबलपुर एवं प्राकृतिक फूलों की राधा कृष्ण की झांकी एवं बांके बिहारी की फूल वाली झांकी रही। इसके अलावा जनता बैंड खुर्जा, चावला बैंड दिल्ली, मास्टर बैंड दिल्ली, बलदेव बैंड दिल्ली, शिव मोहन बैंड दिल्ली, व श्याम बैंड जबलपुर ने भगवान श्री राम के चरणों में छोटी होली गंगा मंदिर पर सलामी देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभा यात्रा में नासिक ढोल चंदौसी अपनी छटा से भक्तों को आनंदित कर रहा था ।

वर यात्रा में श्री गणेश झांकी एटा, शिवलिंग झांकी एटा, महाकाल झांकी फिरोजाबाद, संतोषी माता झांकी एटा, हनुमान झांकी एटा, खाटू श्याम झांकी एटा, पटना झांकी एटा, राधा कृष्ण झांकी एटा, रामजी झांकी एटा, गरुण झांकी एटा, शिव आदि शो झांकी बिजनौर, राम मंदिर अयोध्या झांकी एटा, मोर नृत्य झांकी बिजनौर, श्री बांके बिहारी फूलों वाली झांकी बिजनौर एवं फूलों वाली झांकी राधा कृष्ण बिजनौर का आनंद लेकर नगर की धर्म प्रेमी जनता उत्साहित हो उठी संपूर्ण खुर्जा नगर राममय हो उठा । केरल रोड शो एटा, एवं कावड़ रोड शो फिरोजाबाद, खुर्जा की जनता को अपने ओर आकर्षित कर रहे थे । जैसे-जैसे शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी क्षेत्र की लाखों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु जन श्री राम जी की ऐतिहासिक वर यात्रा को देखकर धन्य हो रहे थे । भक्ति एवं श्रद्धा से यह वर यात्रा धीरे-धीरे अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थी । यहां श्रद्धालु वर यात्रा का स्वागत कर इस वर यात्रा को ऐतिहासिक बना रहे थे । देर रात यह वर यात्रा जो भृगु सदन से आरंभ हुई, गांधी रोड, कबाड़ी बाजार लक्ष्मणगंज, मंडी दानगंज, सुभाष रोड, सब्जी मंडी, सराफा बाजार से होती हुई राधा कृष्ण मोहल्ला, गोविंद देव, पुराना बाजार से पुनः छोटी होली स्थित गंगा मंदिर पर समाप्त हुई । वरयात्रा के इंचार्ज विशाल वाधवा व संयोजक हरजीत सिंह टीटू रहे। वर यात्रा में पुलिस एवं प्रशासन की पूर्ण सजगता व सहभागिता रही।
![]()
