खुरजा। ।भारत पुष्प। श्री राम लीला कमेटी के तत्वाधान में रामलीला मैदान में भारत की प्राचीन संस्कृति का प्रतीक रागनी कंपटीशन का आयोजन हुआ । रागनी कंपटीशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिव किशोर गौड़ एडवोकेट चेयरमैन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने रिबन काट कर किया । भारत की प्राचीन विधा रागनी कंपटीशन में अपने हुनर का इस्तेमाल भारत के प्रसिद्ध गायक कलाकार रागनी सम्राट तरुण बालियान एंड पार्टी ने सुंदर प्रस्तुतियों से शमा बांध दिया। खचाखच भरे पंडाल में मुख्य कलाकारों रिंकू चौधरी, सुरेश बेनीवाल और कोमल की मधुर आवाज का जादू लोगो के सर चढ़कर बोल रहा था । प्रसिद्ध डांसर शगुन चौधरी जब स्टेज पर आईं तो रागनी प्रेमी दर्शकों ने तालियां से स्वागत किया । शगुन के नृत्य से उपस्थित श्रोता दिल थाम कर बैठ गए । उनकी एक एक अदा पर दर्शकों की दीवानगी ने रागनी कंपटीशन को देर रात तक चलता रहा । रागनी कंपटीशन को सफल बनाने में अजय शर्मा इंचार्ज, नवीन राजपूत संयोजक, बिशन चौधरी संयोजक, पुनीत साहनी प्रधान, सचित गोविल महामंत्री, दीपक गर्ग जनरल मैनेजर, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, हरजीत सिंह टीटू, ऋषभ शर्मा, अभिषेक तायल, रवि अग्रवाल, चंद्र प्रकाश तायल मीडिया इंचार्ज, विनीत आर्य, ललित गुप्ता, विशाल वाधवा, पीलू अग्रवाल, अशोक टिम्मी, डीसी अग्रवाल, बासु शर्मा, ब्रजेश प्रजापति, प्रेम प्रकाश, प्रमोद वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
![]()
