– एसडीएम ने धान की पराली जलाने से रोकने के लिए बनाई टीम

– 12 बजे से 3 बजे के बाद अपने क्षेत्र में जाएंगे लेखपाल और कानूनगो

शिकारपुर : ।भारत पुष्प। एसडीएम दीपक कुमार पाल द्वारा तहसील क्षेत्र में धान की पराली न जलाने को लेकर विभिन्न तरीके से किसानों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकारपुर तहसील क्षेत्र में लेखपाल कानूनगो सहित अन्य टीम को बारह बजे से तीन बजे के बाद अपने अपने क्षेत्र में घूमकर किसानों को पाली ना जलाने के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को गांव औरंगाबाद चांदौक में धान की पराली जलाने पर किसान के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाही करते हुए जुर्माना भी लगाया गया है। शिकारपुर के गांव औरंगाबाद चांदौक में बुधवार को किसान द्वारा धान की पराली जलाने की सूचना पर एडीएम अभिषेक सिंह, एसडीएम दीपक कुमार पाल ने मौके पर पहुंच गए। एडीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर धान की पराली जलाने पर संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उसी दौरान किसान से जुर्माना की वसूली की गई। एसडीएम दीपक कुमार मौके पर पहुंचे किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि किसान अपने खेतों में धान की पालना जलाएं। धान की पराली जलाने से वायु प्रदूषण होता है। इस लिए किसान धान की पराली को एकत्रित कर अपनी नजदीकी अस्थाई गौशाला में भिजवाएं। तहसील क्षेत्र में धान की पराली को जलाने से रोकने के लिए खंड, एडीओ पंचायत, कानूनगो, लेखपाल सहित पंचायत सचिवों की संयुक्त टीम बनाई गई हैं। टीम हर रोज बारह बजे से तीन बजे के बाद अपने क्षेत्र में घूम घूम किसानों को धान की पराली न जलाने के प्रति जागरुक कर रही हैं। धान की पराली जलाने की सूचना मिलने पर संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *