सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल के ऐसे दौर में जब जहां हर एक जगह  इंगलिश मीडियम स्कूल चल रहे हो और इस दौर में हर एक बच्चे के माता पिता चाहते हैं की हमारा बच्चा हाई-फाई पब्लिक स्कूल में पढे़ ओर जबकी किसी बच्चे के माता या पिता कोलिज के शिक्षक या प्रधानाचार्य हो तो बात ही कुछ ओर होती है मगर ऐसा नहीं देखने में नहीं आता कुछ लोग ऐसे भी है की सरकारी नौकरी करने के बावजूद ऐसे माहौल में रह कर अपने बच्चे को सरकारी प्राईमरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कराये ओर उसको शिक्षक बना दे बहुत बड़ी बता है इस चमक धमक के दौर में। कौन कहता है की सरकारी प्राईमरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे शिक्षक नहीं बन सकते आज भी बन सकते हैं अगर माँ बाप चाहे तों ऐसा ही एक मामला उ0प्र0 के जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद देहात के गाँव मुरादाबाद निवासी एम0एस0 इंटर कोलिज के पूर्व प्रधानाचार्य डा0 राजकुमार सिंह की बेटी सैफाली चोधरी का देखने को मिला है। इस होनहार बेटी शैफाली ने गाँव के सादा जीवन में रहकर प्रथम शिक्षा प्राईमरी सरकारी स्कूल में ग्रहण कर बाद में सरस्वती विद्वा मंदिर में पढ़कर आज मध्य प्रदेश में एक सरकारी कोलिज में शिक्षिका बनकर गाँव शहर का नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन कर दिया। सैफाली ने बताया की  मेरी पहली शिक्षा-दीक्षा गाँव मुरादाबाद में एक सरकारी प्राईमरी स्कूल में कक्षा 5 तक हुई उसके बाद सरस्वती5 विद्वा मंदिर व अग्रसेन डिग्री कोलिज से ग्रेजुऐशन  जे0एस पी0जी कोलिज से बी0एड ओर बुलन्दशहर से एम0एस0सी किया ओर उसके बाद मुझे मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक केंद्र सरकार द्वारा संचालित सरकारी कोलिज  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय थानदला जिला अगराल झाबुआ मध्य प्रदेश में एल0डी ग्रेड शिक्षिका के पद पर सेवा करने का अवसर मिला ओर बताया की में इस नौकरी बहुत खुश हूं मेरी इस कामयाबी में सबसे बड़ा योगदान मेरे माता पिता गुरुजनों ओर मेरी मेहनत है जिस कारण में आज इस मुकाम पर पहुंची हुँ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *