सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन के अनुसार क्वार मास के कृष्ण पक्ष में नवरात्रि के पावन दिन आते हैं इन दिनों में माँ दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना बतायी जाती है इसलिए जगह-जगह माता रानी की पूजा अर्चना, जागरण, शोभायात्रा निकाली जाती है। उसी क्रम में माँ दुर्गा मंडल समिति ने बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास से माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली।  इस शोभायात्रा का शुभारंभ गणेश जी महाराज की आरती वंदन, पूजा-अर्चना क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया।

शोभायात्रा नगर के अग्रसेन चौक यानी दनकौर तिराहे के सामने चैंबर की धर्मशाला से चलकर चौधरीबाडा़ , वैद्यबाडा़, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार पर सकुशल संपन्न हुई। शोभायात्रा में लगभग 65 आईटम निकाले गये जिसमें विभिन्न प्रकार की झाँकीयाँ के अलावा लगभग 15 अखाड़ा महाकाली ओर ढोल नगाढे़ , डीजे एंव विभिन्न प्रकार के बेंड बाजों ने अपनी-अपनी हाजिरी लगाकर मधुर-मधुर आवाजों का जादू ऐसा बिखेरा जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने-नाचने लगे। माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस का विशेष सहयोग रहा ओर नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात नजर आया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *