खुर्जा। ।भारत पुष्प। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कार्यकर्ता जमकर गरजे। कहा गया कि सिंचाई विभाग ने गंग नहर का पानी काली नदी में छोड़ दिया है काली नदी अटी होने की वजह से ओवरफ्लो होने पर पानी खेतों में पहुंच गया जहां सभी फैसले नष्ट हो गई हैं। इसके लिए तहसील प्रशासन 20000 हजार रुपए बीघा का मुआवजा पीडित किसानों को दिलाए और अपने पानी का इंतजाम करे। साथ ही सिंचाई विभाग और काली नदी की सफाई कराकर दोनों साइड नदी की ऊंची कराई जाए। इस दौरान ठाकुर कुलदीप को मेरठ मंडल महासचिव के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान प्रदेश प्रचार महामंत्री ठाकुर सुनील सिंह, मेरठ मंडल संयुजा के राजीव सोलंकी, मेरठ मंडल सचिव रवि सोलंकी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, सुनील कुमार, विशाल रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *