खुर्जा। ।भारत पुष्प। ग्राम धरपा स्थित वैध यज्ञदत्त आयुर्वेद महाविधालय में ब्रहम एकता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला व कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय ब्राहम्ण महासभा के संस्थापक डॉ० महेशदत्त शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ० महेश शर्मा अलीगढ कोल सांसद सतीश गौतम अनूपशहर विधायक संजय शर्मा के अलावा अनेक लोगों द्वारा संबोधित किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपने संबोधन में ब्राहम्णों में एकता का संदेश देते हुए कहा कि बंद मुट्ठी लाख की खुल गई तो खाक की। उन्होनें कहा कि जो लोग तंज कसते हैं उन पर ध्यान न देकर आगे बढते रहो। वहीं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान में विप्र कल्याण बोर्ड गठन होने के बाद अपना कार्य कर रहा है।

उत्तर प्रदेश में भी ब्राहम्णों को संगठित होकर आवाज उठानी चाहिए ताकि सरकार द्वारा इस पर ध्यान देकर विप्र बोर्ड का गठन कराया जाये। ब्राहम्ण महासभा के राष्टीय अध्यक्ष वैध गोपाल दत्त शर्मा ने कहा कि ब्राहम्ण किसी भी क्षेत्र से अछूता नहीं है वह हर क्षेत्र में अपना योगदान देता है। बताया गया कि अभी तक 9 लोगों को नोबेल पुरस्कार मिले हैं जिसमें से 6 ब्राहम्ण है 48 भारत रत्न प्राप्त करने वालों में भी 23 ब्राहम्ण हैं। देश सेवा में बताते हुए कहा गया कि 15 प्रधानमंत्री में से 6 ब्राहम्ण हैं।

कार्यक्रम को भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा भी संबोधित करते हुए कहा गया कि उन्होनें अधिकारियों द्वारा चेतावनी दी गई थी कि वह मंच से कुछ ऐसा न बोलें जिससे माहौल में गर्मी पैदा हो। उन्होनें ब्राहम्ण व सनातन हिंदू होने पर गर्व होने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान ही वैध यज्ञदत्त आयुर्वेद महाविधालय में पढने वाले चार छात्रों को सीसीआरएस के तहत 50–50 हजार के चैक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। हालांकि कार्यक्रम में ब्राहम्णों की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही। वहीं कार्यक्रम के दौरान ही अलीगढ से पहुंचे राष्टीय स्वयं परिषद के संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी व अन्य लोगों द्वारा डिबाई विधायक के द्वारा भगवान श्री परशुराम पर गलत टिप्पणी को लेकर नारेबाजी की गई तथा आरोप लगाया गया कि ब्राहम्णों के इतने बडे मंच से किसी भी नेता या ब्राहम्ण समाज के व्यक्ति द्वारा इस मुद्दे को नहीं उठाया गया है। तब यह कैसा ब्रहम एकता दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतवर्षीय ब्राहम्ण महासभा के राष्टीय महामंत्री हरिओम शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ० महेश शर्मा अलीगढ कोल सांसद सतीश गौतम संजय जोशी शिव किशोर गौडा नुपूर शर्मा दयानंद भारतीय श्रीचंद शर्मा अनिल पाराशर भगवान दास सिंघल सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *