खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुधवार को थाना खुर्जा देहात में विदाई समारोह आयोजित किया गया। बताया गया कि थाना खुर्जा देहात में तैनात उप निरीक्षक रविंद्र कुमार को रामघाट अलीगढ़ चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी के खुशी जाहिर करने के लिए थाना देहात प्रभारी मौहम्मद असलम ने रविन्द्र कुमार को फूल माला पहनाकर विदाई दी। इस मौके पर कृष्णा पाल सिंह पंकज कुमार अखिलेश कुमार मनीष कुमार विजय राठौड़ राजकुमार सिंह आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
![]()
