अरनियां। ।भारत पुष्प। ट्यूवेलों से मोटर तार चोरी करने वाले गिरोह के दो महिला समेत पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ गये। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अलीगढ के गभाना क्षेत्र के निवासी अनवार, सदरुल, सलमान व महिला अजबुल और रुकसाना किसानों की ट्यूबवेलों से मोटर तार चोरी करते थे। जिसकी अनेक शिकायत मिल रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि टयूबैल से तार चोरी करने वाले शातिर चोर क्षेत्र के बिजली घर खंडहरों के पास मौजूद हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर चोरों को पकड लिया। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 15 किलो तांबे का तार, मोटर पार्ट्स, 10,200 रुपए की नकदी, दो अवैध चाकू व घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *