खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार को जैनिथ पब्लिक स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने बड़े हर्ष और उत्साह के साथ ‘बाल दिवस’ मनाया। बताया गया कि 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। पंडित जी छात्रों से इतना प्यार करते थे कि हम उन्हें चाचा नेहरू के नाम से याद करते हैं। बाल दिवस के अवसर पर जैनिथ पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्ले और किंडरगार्टन के छात्रों के लिए कक्षा में ही पार्टी का आयोजन किया गया।
कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए भाषण, कविता तथा नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 5 से 9 तक तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सारे फूड स्टॉल लगाकर कार्यक्रम को और अधिक रोचक बना दिया। जैनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी, प्रिंसिपल गीता डैंग, कोषाध्यक्ष मिस हिमानी राठी तथा मिस जागृति राठी और समस्त स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल के छोटे बच्चे जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस आदि वीर महापुरुषों की वेशभूषा धारण करके आए थे।
![]()
