खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। शनिवार को कोतवाली खुरजा परिसर में संपूर्ण थाना दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण थाना दिवस में डीएम श्रुति शर्मा व एसएसपी श्लोक कुमार ने फरियादीयों की फरियाद सुनी ओर फरियादीयों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
साथ ही साथ संबंधित अधिकारीयों को जल्द समाधान कराने के दिशा निर्देश दिए। इस संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी श्रुति शर्मा व जिला कप्तान श्लोक कुमार व सीओ विकास चौहान एंव नगर कोतवाल राजपाल तौमर मौजूद रहे।
![]()
