खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रमज़ान का माह चल रहा है ओर आने वाली 13 मार्च 25 को होली का त्यौहार होने जा रहा है ओर 14 मार्च को दुल्हैडी़ यानी होली रंग खेला जायेगा ओर उसी 14 मार्च को जुमे की नमाज़ भी अदा होनी है। सरकार की मंशा है की होली के त्योहार व जुमे की नमाज़ आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न हो।
इसलिए शासन प्रशासन अलर्ट हो गया है ओर अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करके सभी समुदाय के धर्मगुरुओं से बैठक कर सहयोग करने की अपील कर रहे हैं ओर साथ ही साथ अपने-अपने नगरों कस्बों में फ्लैग मार्च कर आमजन को शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने का संदेश दे रहे हैं ओर सभी गतिविधियों पर नजर बनायी जा रही है। उसी क्रम में खुरजा नगर में डीएम श्रुति शर्मा व एसएसपी श्लोक कुमार ने शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर नगर में पैदल फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च में जिले की मुखिया श्रुति शर्मा व कप्तान श्लोक कुमार, सीओ विकास चौहान, नगर कोतवाल राजपाल तौमर मय फोर्स के मौजूद रहे।
![]()
