सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के पुराने होली मेला रोड़ पर बालाजी मंदिर परिसर में श्री राधे कृष्ण सेवा समिति ने फाग महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन कराया। समिति के अध्यक्ष विभोर गुप्ता ने बताया की श्री राधे कृष्ण सेवा समिति हर वर्ष फाग महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन कराती चली आ रही है।
उसी क्रम इस वर्ष भी चतुर्थ भव्य फ़ाग महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना व जोत प्रज्वलित कर किया गया ओर उसके बाद गायककार हैप्पी वार्ष्णेय, अमन रधुवंशी, ललित कुमार व नवीन कुमार द्वारा गणेश वंदना व अन्य भजनों का रसास्वादन कराया गया ओर इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक बृजवासी विपिन श्याम दीवाना व देबू श्याम दीवाना ने भजनों के माध्यम से श्री जी, महादेव, बालाजी महाराज का गुणगान किया गया इन भजनों को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर भजनों पर झूम उठे। कार्यक्रम में भव्य दरबार, इत्र वर्ष, फूलों की होली कार्यक्रम के आकर्षण रहे। कार्यक्रम में संस्थापक बृजेन्द्र सिंह, संरक्षक परमेश शर्मा, अध्यक्ष विभोर गुप्ता, महासचिव दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश, दीपक सैनी, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमर प्रताप, सचिव अर्जुन सिंह, प्रताप रावल, नीरज शर्मा, अमित शर्मा, प्रफुल्ल गर्ग, रमन, प्रदीप, लक्ष्य, मयंक आदि उपस्थित रहे।
![]()
