ककोड। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में 1 मार्च 25 को एक टैक्टर चोरी हो गया था जिसकी शिकायत पर ककोड़ कोतवाली में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। ककोड़ पुलिस व स्वाट टीम की टैक्टर व बाईक सवार से हुई मुठभेड़ में बाईक सवार घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया ओर टैक्टर सवार को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की 9 मार्च 25 की रात को जिला बुलन्दशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के हसनपुर लडुकी के बंबे पर जब पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहा टैक्टर व बाईक सवार को रुकने का ईशारा किया तो वो दोनों भागते हुई पुलिस पर कई राउंड फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही व आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की तो बाईक सवार बदमाश को गोली लग गयी ओर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया ओर टैक्टर सवार बदमाश को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ओर तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। जिसकी पुलिस तलाश में जुट गयी ओर बताया की बाईक सवार बदमाश की पहचान चंद्रशेखर अलीगढ़ व टैक्टर सवार बदमाश दीपक अलीगढ़ के रुप में हुई है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *