–नाराज ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना खुर्जा नगर के गांव मौजपुर में बीती रात में कुछ असामाजिक तत्वों ने  गॉव मे स्थापित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पत्थर बाजी कर उसको तोड़ने का प्रयास किया। जिसको लेकर ग्रामीणों मे आक्रोश पैदा हो गया और ग्रामीण इकठ्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कठोर कार्यवाही करने व प्रतिमा को ठीक करने की मांग की।

मामले की सूचना पर बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश सागर भी मौके पर पहुंच गये ओर ग्रामीणों को समझाते हुए बताया की बीती रात को जो असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को पत्थरबाजी कर क्षतिग्रस्त करने  की कोशिश की है हमने ग्रामीणों की सारी बात सुनकर नगर कोतवाल राजपाल तौमर व सीओ विकास प्रताप सिंह से मुलाकात कर इस मामले से अवगत कराया तो पुलिस प्रशासन ने उन लोगों के प्रति कार्यवाही कराने के लिए एक टीम गठित कर दी है ओर जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें ओर बाबा साहब की प्रतिमा को जल्द ही दुरुस्त कराया जायेगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *