खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ के तत्वाधान में 04 मार्च 2025 से प्रस्तावित ग्राम अरनियाँ खुर्द के पंचायत घर पर चल रहे राष्ट्रीय  सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें व अंतिम दिन सोमवार को आज विधिवत समापन हो गया। शिविर के प्रथम सत्र में छात्राओं ने साफ सफाई की और शिविर स्थल को सजाया सवाँरा। प्रातः से दोपहर तक  तक वीगन आउटरीच संस्था और विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में “फूड प्लानेट हेल्थ”  विषय पर एक वेबीनार आयोजित हुई। इस वेबीनार के माध्यम से स्पोक पर्सन अभिषेक दुबे ने  वैश्विक पर्यावरण की स्थिति, भोजन का हमारे पर्यावरण , स्वास्थ्य और पशु पक्षियों से संबंध तथा जलवायु परिवर्तन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वेबीनार में पंजीकृत स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। द्वितीय सत्र का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे उठें/ जागें स्वराष्ट्र के लिए उठे उठें के सामूहिक गायन से किया गया। फिर शिवानी और राखी जादौन ने सरस्वती और गुरु वंदना प्रस्तुत की।प्रिया क्षमा काजल अंशु शिवानी ने शिविर में अपने अनुभव साझा कियासुहानी पूजा शैली सविता ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। क्षमा छाया चाहत और शिवानी ने सामूहिक नृत्य से कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *