–जनता के साथ – साथ सभासद भी पालिकाध्यक्ष पर लगा रहे विकास कार्य न कराने के आरोप

–मुर्दाबाद के नारे लगा रही जनता

खुर्जा। ।भारत पुष्प। चुनावों में राजनेता तरह–तरह से झूठे वायदों से जनता को लुभाते हैं। परंतु चुनाव जीतने के बाद भोली–भाली जनता से वायदा खिलाफी करने में तनिक भी संकोच नहीं करते हैं। इसी प्रकार का मामला खुर्जा नगर पालिका का भी सामने आ रहा है। नगर की जनता द्वारा पालिकाध्यक्ष अंजना सिंघल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है।

नगर की चमन बिहार कालोनी के लोगों ने पालिकाध्यक्ष पर विकास कार्य ना कराने के गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये। लोगों का कहना था कि चमन बिहार पूरी तरह से नरक बिहार बन गया है जिसके लिए पालिकाध्यक्ष व उनके पति भगवानदास सिंघल जिम्मेदार हैं। साथ ही सभासद सतेंद्र सिंह भी पालिकाध्यक्ष पर नगर व क्षेत्र में विकास कार्य न कराने व द्वेषपूर्ण नीति अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। जिसके चलते लग रहा है कि पालिकाध्यक्ष के लिए आने वाला समय और ज्यादा कठिनाई भरा होगा क्योंकि देखा यह ही जा रहा है कि पालिकाध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के अंदर नगर में कोई भी विकास कार्य नहीं कराये हैं। उनका ध्यान सिर्फ सजावटी लाईटों की तरफ ही लगा है शायद इसके पीछे कोई निजी स्वार्थ छुपा हो।  

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *