खुर्जा। ।भारत पुष्प। सेवा भारती (rss) द्वारा संचालित चंद्रलोक स्थित संस्कार केंद्र पर शारदा हॉस्पिटल के द्वारा एक स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें 115 मरीजों की जांच की गई, सामान्य बीमारियों की जांच करके वहीं पर उन मरीजों को दवाई दे दी गई और जिन मरीज को आगे जांच की आवश्यकता है उनके लिए 17 मार्च को शारदा हॉस्पिटल की गाड़ी से पेशेंट को ले जाकर वहां भर्ती किया जाएगा उनकी सारी जांच मुफ्त की जाएगी और किसी भी प्रकार की कोई समस्या मिलने पर जैसे मोतियाबिंद या कुछ और उनका ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा अस्पताल में रहने आने जाने का सारा खर्चा शारदा हॉस्पिटल द्वारा ही वहन किया जाएगा, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष अविनाश तायल ने बताया कि सेवा भारती द्वारा संचालित सभी सेवा केदो पर इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे ताकि आम जनमानस को न्यूनतम खर्चे मैं अच्छे से अच्छा इलाज मिल सके, सेवा भारती समाज के शोषित पीड़ित वंचित वर्ग में कार्य करने के लिए कृत संकल्प है, उन्होंने आगे बताया कि खुर्जा विधानसभा के गावों में भी इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे।
![]()
