–जेवर अड्डा चौराहे पर जमकर हुआ हंगामा
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के व्यस्तम चौराहे जेवर अड्डा पर ड्यूटी कर रहे टीआई पर मानवाधिकार संगठन की टीम ने लोगों से अवैध वसूली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा काटा। काफी देर तक मामले में गहमा गहमी चलती रही। वहीं जिस टीआई को टीम द्वारा आरोपित किया जा रहा था वह अपने बचाव में सही प्रकार से कुछ नहीं कह सके।
ज्ञात हो कि चौराहों पर लगी टीम पर पहले भी अवैध वसूली के गंभीर आरोप लग चुके हैं। लोगों का कहना यहां तक भी है कि चौराहों पर जो पुलिसकर्मी होते हैं वह अवैध वाहनों से अवैध उगाही करके उन्हें आगे जाने देते हैं। इसी कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। मानवाधिकार की टीम में सोनपाल सिंह चौहान अनुपम माथुर राजकुमार गुप्ता दुष्यंत जैन पवन गोयल जितेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
![]()
