खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एंजेल्स ने ग्राम निजामपुर में एकदिवसीय फीडबैक कैम्प का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेविकाओं ने प्राथमिक विद्यालय निजामपुर में लक्ष्य गीत के साथ किया। तदनन्तर उत्तम स्वास्थ्य व निरामय जीवन हेतु  स्वयं सेविका प्रज्ञा वसिष्ठ ने सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनु आर्या ने बताया कि आज के शिविर की थीम नशा मुक्त भारत है।  स्वयं सेविकाओं ने ग्रामवासियों की समस्याओं का निरीक्षण किया। जिसमें पाया कि अधिकांश ग्रामवासी शराब, जुआ, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू आदि व्यसनों से ग्रसित हैं। इसकी ध्यान में रखकर स्वयंसेविकाओं नशा मुक्त रैली का आयोजन किया। जिसमें शराब पीने, गुटखा खाने आदि से होने वाले हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक किया । शराब पीना छोड़ दो फेफड़े गल जाते हैं, जो करेगा नशा उसकी होगी दुर्दशा जैसे नारे लगाते हुए सम्पूर्ण ग्राम में भ्रमण कर लोगों को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *