सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के रामलीला मैदान में 18 मार्च 25 से महाशिवपुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। जिसके चलते  श्री झारखंडेश्वेवर महादेव श्रृंगार सेवा समिति ने महाशिवपुराण कथा के शुभारंभ से एक दिन पूर्व बड़े धूमधाम से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का शुभारंभ गणेश जी महाराज की पूजा अर्चना व आरती वंदन करके किया। कलश यात्रा नगर के दनकौर तिराहे यानी अग्रसेन चौक से चलकर चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़, बडा़ बाजार,  हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार के रास्ते एम0एस इंटर कॉलेज के सामने से होकर कथा स्थल यानी रामलीला मैदान में सकुशल संपन्न हुई। कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित ने श्री महाशिवपुराण पौथी को शीश पर धारण कर धर्म लाभ उठाया ओर इसके अलावा समिति के पदाधिकारीयों व श्रद्वालुओं ने भी पौथी को शीश पर धारण कर पुण्य लाभ कमाया। इस कलश यात्रा में नगर के मुख्य बाजारों में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प बरसाकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *