बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के बाबू बनारसीदास राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील कुमार दोहरे एवं कल्याण सिंह मैडीकल कॉलेज के प्रधानाचार्य बुलन्दशहर की अध्यक्षता में रोटरी क्लब बुलन्दशहर द्वारा 51 क्षय रोगियों को लेकर गोद लेकर पोषण पोटली वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जनपद बुलन्दशहर में नवागन्तुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पहल एवं आवाहन पर जनपद में स्वयं/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी/चिकित्सा अधीक्षक /प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं पैरा मैडीकल स्टाफ द्वारा कुल अभी तक 504 क्षय रोगियों को गोद लिया जा चुका है।
![]()
