खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री हरिदास संर्कीतन मंडल की बैठक आहूत की गई। बैठक में नव कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से उपस्थित सदस्यों द्वारा एक बार पुनः प्रमोद भारद्वाज गुरूजी को मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। साथ ही कहा कि पूर्व से मंडल के चले आ रहे सचिव चेतन अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अजय कौशल शर्मा द्वारा मंडल के हित में उचित निर्णय लेकर मंडल का विस्तार किया जा रहा है इस कारण इन्हें भी आगे के लिए निर्वाचित किया जाता है। प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट ने कहा कि आगामी वर्ष के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा नई कार्यकारिणी 15 दिन के अंदर घोषित करनी होगी। जिसका सभी के द्वारा समर्थन किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज ने कहा कि वह सदैव मंडल हित में कार्य करते रहेंगे तथा लोगों को सनातन धर्म के प्रति प्रेरित करेंगे। इस दौरान अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज गुरूजी सचिव चेतन अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजय कौशल शर्मा के अलावा देवेश कौशिक प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट विनोद खुराना निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट बसंत कनौडिया पवन गर्ग विक्रम बंटी सैनी कौशल पीयूष अग्रवाल मनीष तायल विकास वर्मा हरिओम सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
![]()
