–पुलिस ने आरोपीयो को किया गिरफ्तार

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर के थाना जहाँगीराबाद में 21 मार्च 25 को हुई फायरिंग में निखिल की हत्या हो गयी है सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था और पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गयी थी। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई थी। इसी मामले को लेकर बुलन्दशहर पुलिस /जिला कप्तान श्लोक कुमार ने निखिल हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया की 21 तारीख़ को जहाँगीराबाद क्षेत्र में फायरिंग हुई थी जिसमें निखिल नाम के युवक की मौत हो गयी है उसी मामले को लेकर हमारी पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गयी थी इसी मामले का आज खुलासा करते हुए महिला सहित 3 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया गया ओर इन तीनों से पूछताछ में पता चला कि निखिल के पिता दिनेश व उसके मामा  की आपसी रंजिश चल रही थी इसी रंजिश के चलते दिनेश के विरुद्ध 2024 में भी विवाद हुआ था जिसमें मुकदमा दर्ज कर 5 लोग तिहाड़ जेल में बंद है उसी मामले का बदला लेने के लिए निखिल के पिता की ममेरी बहन व भाईयो ने फायरिंग की थी जिसमें निखिल की मौत हो गयी थी। इस हत्याकांड के आरोपी सोनिया व उसका भाई  राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है ओर एक ओर साथी की तलाश जारी है ओर बताया की इनके पास से एक बाईक व अवैध असला बरामद किया गया है।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *