– सक्षम वाष्णेय मिस्टर फेयरवेल एवं लकी शर्मा मिस फेयरवेल बने

अनूपशहर। ।भारत पुष्प। डीपीबीएस कॉलेज में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बीकॉम एवं एमकॉम के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को फेयरवेल दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए हम होंगे कामयाब एक दिन जैसे गीत गाकर सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करने वाली प्रस्तुतियां दी। वाणिज्य विभाग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सक्षम वाष्णेय को मिस्टर फेयरवेल तथा लकी शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया।  इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो गिरीश कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को एक उद्देश्य निश्चित करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। हमें कामयाब होने के लिए निरंतर लगन से परिश्रम करना चाहिए और उस परिश्रम में निरंतरता रखनी होगी, तभी समय से सफल हो पाएंगे। वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ भुवनेश कुमार ने कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में ज्ञान और व्यावसायिक कौशलों का विकास करके जीवन में सफल हों। डॉ तरुण श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सफलता के गूढ़ मंत्र बताएं तथा एक दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ विशाल शर्मा ने विद्याथियों को जीवन में सफल होने के लिए दृढ़संकल्प एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने को प्रेरित किया। कुमारी किश्वर ने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त हेतु स्वयं एवं अन्य सभी के प्रति निरन्तर संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव, आर्यन, रुद्रेश, माधव, अंशिका, शिवानी, दिव्या एवं प्रिया आदि छात्र छात्राओं का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्यानुशासक प्रो प्रदीप कुमार त्यागी, प्रो चंद्रावती, पंकज गुप्ता, मयंक शर्मा, सचिन अग्रवाल, डॉ सुनीता गौड़, डॉ सुधा उपाध्याय, डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ केसी गौड़, देव स्वरूप गौतम, गुरुदत्त शर्मा, पंकज प्रकाश, लक्ष्मण सिंह, मोहिनी गुप्ता, डॉ एनसी शर्मा, निमेश कुमार, नितिन शर्मा आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे|

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *