सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस मनाया गया। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा व चिंतना संगठन ने बलिदान दिवस के अवसर पर सनातन संस्कृति- चुनौतियाँ व समाधान विषय पर 25 वीं राष्ट्रचिंतना गोष्ठी का आयोजित की गयी। इस गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैलाशनंद गिरी द्वारा गणेश जी, भारत माता, सुखदेव, भगत सिंह ,विवेकानंद राजगुरु की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत सत्कार के बाद सभी मंचासीनो ने सनातन संस्कृति, चुनोतियों एंव समाधान विषय पर अपने-अपने सुविचार अलग-अलग अंदाज में प्रस्तुत किये ओर अंत में मुख्यवक्ता कैलाशनंद गिरी (क्रांती महाराज) ने सनातन धर्म बचाने के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में मंच पर मुख्यवक्ता स्वामी कैलाशानंद गिरी (क्रांति महाराज), कार्यक्रम अध्यक्ष अमरपाल सिंह ( सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी), नगर पालिका अध्यक्ष डॉ0 प्रदीप दीक्षित, राष्ट्रचिंतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह व भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा से प्रान्तीय चेयरमैन एससी गर्ग,शाखा अध्यक्ष डॉ0आरके गुप्ता मंचासीन रहे। गोष्ठी का मंच संचालन राष्ट्रचिंतना के विवेक कुमार द्वारा किया गया। गोष्ठी में विभोर गुप्ता, शिव प्रकाश काका, जुगल किशोर, हरशरण शर्मा, अनिल मोघा, विकास गुप्ता, मूलचंद, माधुरी गर्ग, सविता गुप्ता, नीरू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
![]()
