खुर्जा। ।भारत पुष्प। बुधवार को ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में अठारहवां वार्षिक परिणाम दिवस (प्रतिभा उत्सव) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी तथा प्रधानाचार्या गीता डैंग द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गान तथा शिक्षा प्रद नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके पश्चात इस सत्र के श्रेष्ठ श्रेणी वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार, पदक, शील्ड तथा प्रमाण पत्र वितरण करके सम्मानित किया गया और पूर्ण उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार, शील्ड, मैडल तथा प्रमाण पत्र के साथ सभी छात्र-छात्राओं को मूल्यांकन पत्र भी वितरित किए गए । विद्यालय के भावी वैज्ञानिकों (छात्र-छात्राओं) द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । जिसमें अत्यंत आकर्षक विज्ञान के मॉडल बनाए गए । प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया । उन्होंने अपने शुभ वचनों से विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक राहुल राठी तथा प्रधानाचार्य गीता डैंग ने भी अपने शिक्षाप्रद वचनों से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्या तथा उप प्रधानाचार्या बबीता शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कोषाध्यक्ष डॉक्टर हिमानी राठी, मिस जागृति राठी तथा स्कूल का समस्त स्टाफ भी सम्मिलित रहा ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *