खुर्जा l ।भारत पुष्प। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अधिवक्ता अर्चना लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने अगौरा गांव में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। अगौरा पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।उन्होंने घर-घर जाकर बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया, महिलाओं और युवाओं से संवाद किया। चौपाल पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क और रोजगार जैसी समस्याएं बताईं। अधिवक्ता अर्चना ने कहा कि क्षेत्र की जनता से सीधा जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनता का दुख-सुख ही उनका दुख-सुख है और जनता की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी।उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर जनता का हाल जानने का उद्देश्य सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज बनना है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *