खुर्जा l ।भारत पुष्प। नेशनल बॉक्सर जितेंद्र मान हत्याकांड में करीब आठ साल बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए खुर्जा के मीट कारोबारी हाजी इमरान और उसके सहयोगी नफीस को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले में दोनों को अलग-अलग भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया l जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2018 को एवीजे हाइट्स सोसायटी में नेशनल बॉक्सर जितेंद्र मान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद मामले में हाजी इमरान, नफीस और सृष्टि गुप्ता को आरोपी बनाया गया था। हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में साक्ष्य पेश किए। मामले की सुनवाई गौतमबुद्धनगर जिला एवं सत्र न्यायालय में चल रही थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर हाजी इमरान को हत्या की साजिश में दोषी माना, जबकि उसके सहयोगी नफीस को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपाने के मामले में दोषी ठहराया l गौतमबुद्धनगर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत के फैसले के बाद लंबे समय से चल रहे इस चर्चित हत्याकांड में एक महत्वपूर्ण न्यायिक कार्रवाई पूरी हुई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *