खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल एवं दिव्य जीवन संघ शाखा खुर्जा के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को चुनाव अधिकारी महेश भार्गव की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। श्री गोपाल संकीर्तन मंडल के संरक्षक पद पर ठाकुर दुष्यंत सिंह एवं संजीव अग्रवाल शाहदरा वालों को चुना गया। प्रस्ताव राजेश पचौरी ने किया अनुमोदन डॉक्टर आरसी वर्मा, अजय कौशल, रजत अग्रवाल, कौशल शर्मा ने किया। अध्यक्ष पद पर दिनेश प्रदीप प्रस्ताव डॉक्टर आरसी वर्मा ने किया। अनुमोदन वीरेश मिश्रा, विनय वर्मा, अवनीश बंसल ने किया। सचिव पद पर रमेश कुमार बंसल प्रस्ताव विपिन अग्रवाल ने किया तथा अनुमोदन संजीव अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, जय भगवान अग्रवाल ने किया। कोषाध्यक्ष के पद पर जय भगवान अग्रवाल प्रस्ताव प्रियदर्शन भारद्वाज ने किया। अनुमोदन कौशल शर्मा, केके बंसल, जगदीश चंद ने किया। इस प्रकार श्री गोपाल संकीर्तन मंडल खुर्जा के अध्यक्ष पद पर दिनेश प्रदीप, सचिव रमेश कुमार बंसल, कोषाध्यक्ष जय भगवान अग्रवाल, संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह व संजीव अग्रवाल शाहदरा वालों को सर्वसम्मति से महेश भार्गव चुनाव अधिकारी के निर्देशन में चुना गया । इसी के साथ दिव्य जीवन संघ शाखा खुर्जा के कोषाध्यक्ष पद पर केके बंसल और स्वामी देवानंद होम्यो औषधालय के कोषाध्यक्ष पद पर हरेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव  मीटिंग में राजेश पचौरी, अजय कौशल, रामकिशन बंसल, अरुण बंसल ,जय भगवान अग्रवाल, करन प्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, रजत अग्रवाल, हरित मोहन ,प्रेम प्रकाश अरोड़ा, वीरेश मिश्रा डॉक्टर आर सी वर्मा, जगदीश चंद्र ,महेंद्र पाल, कौशल शर्मा, अरुण बंसल, अवनीश बंसल, सौरभ बंसल, केके बंसल आदि उपस्थित रहे ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *