खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा मां शारदे के चित्र पर सुमन अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। सत्र 2024 25 के परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने की। अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने पुरस्कार प्रदान किया।

कक्षा प्रेप में सिद्धार्थ राघव, साक्षी खेर और यशिका ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में प्रिंस छवी शर्मा और संवि चौधरी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में हर्ष सिंह विवेक, वानिया राघव और हर्षित नगर ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम में अवनी शर्मा, धैर्य राघव, मानवी कौशिक कक्षा द्वितीय में अनुष्का शर्मा, खाटू गौतम, रेखा सिंह ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तृतीय में अंशिका, तनिष्का राज,प्रियांशु राघव कक्षा चतुर्थ में एकलव्य,आरव गौतम, हंसिका जादौन कक्षा पंचम में नंदिनी साहू, यश कटारिया, सृष्टि गौतम ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा षष्ठ में जिज्ञासा जादौन, मृदुल, दक्ष प्रताप जादौन कक्षा सप्तम में देव कौशिक, अनुज कौशिक, हेमंत प्रताप सिंह और कक्षा अष्टम में काकुल, मानवी,गुंजन शर्मा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवम में अंबर सिंह, सृष्टि और अर्पिता ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एकादश विज्ञान वर्ग भव्य, विकास कुमार, गगन चौधरी, हेमंत एकादश कॉमर्स में तनु नादल, भारती जादौन,निशिका और एकादश कला वर्ग निशा, सोनम चौधरी, खुशी सिंह ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या मीनू ने किया।

विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक बनारसी दास ने छात्र/छात्राओं से कहा कि हमें निरंतर अपने पथ पर बढ़ते रहना चाहिए। विद्यालय के अध्यक्ष भगवत स्वरूप गुप्ता ने छात्र/छात्राओं से कहा कि सभी छात्र/छात्राओं को योजनाबद्ध तरीके से अपना अध्ययन करते रहना चाहिए। विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु भी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में छात्रा जिज्ञासा जादौन, बहिन हिमांशी कौशिक और रश्मि सैनी की उपस्थितिशत प्रतिशत रही।
![]()
