खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को हिन्दू नव वर्ष प्रतिप्रदा के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभी शाखा पर वर्ष प्रतिप्रदा का कार्यक्रम हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभी शाखा पर पूर्ण गणवेश मे एकत्रिकरण हुए । आदर्श शिशु मंदिर मे लगने वाली शिवाजी शाखा पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सह संघचालक अनिल रहे। मुख्य वक्ता अनिल ने सभी स्वंयसेवको को बताया कि आज हम सभी स्वयंसेवक वर्ष  प्रतिप्रदा उत्सव के लिए एकत्रित हुए है आज का दिन हमारे लिए खास है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही संघ के संस्थापक आद्य सर संघचालक डॉ. बलिराम हेडगेवार की जयंती होती है। विक्रमी सम्वत्सर नववर्ष पूर्ण रूप से भारतीय संस्कृति, सभ्यता व परम्पराओं का प्रारंभ दिवस है। उन्होंने कहा कि वर्ष प्रतिपदा का दिन ऋतु परिवर्तन का भी प्रतीक है। इस समय चारों ओर पीले पुष्पों की सुगंध भरी होती है। नई फसलें भी पककर तैयार हो जाती है। इसी दिन सूर्योदय से ब्रह्मा जी ने जगत की रचना प्रारम्भ की। 2081 वर्ष पहले समाट विक्रमादित्य ने शासन प्रारम्भ किया था। इसी दिन को श्रीराम के राज्याभिषेक दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत में ही मां दुर्गा के नवरूपों में मां की आराधना की जाती है। इसलिए सभी हिंदुओं को पूर्व हर्षोल्लास से नव वर्ष का स्वागत करना चाहिए। चाणक्य बस्ती पर स्वयं सेवक हैप्पी ने बताया कि हम सभी स्वयंसेवक इस दिन आध्य सरसंघचालक प्रणाम जरूर करते है क्योंकि इस दिन प्रथम  सरसंघचालक परंम पूजनीय  डॉ केशवराव बलिराम हेडकेवार जी का जन्मदिन है संघ मे जन्मदिवस बनाने की परंपरा नहीं है इसलिए हम इस दिन आध्य सरसंघचालक प्रणाम सभी स्वयंसेवक जरूर करते है.इतनी बात कहकर अपनी बात पूर्ण की। फिर सभी स्वयंसेवक बंधु ने खुरजा नगर की शिवाजी बस्ती मे पथ संचलन किया। कार्यक्रम मे नगर संघचालक सुनील, सह नगर संघचालक सामर्थ्य, नगर कार्यवाह राजू, सह नगर कार्यवाह सुदर्शन,  शिवम, पवन और अन्य स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *