खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के श्री जागेश्वर महादेव मंदिर से हर वर्ष माता महाकाली की शोभायात्रा निकाली जाती है। उसी क्रम में गुरूवार को मंदिर से माता महाकाली की नगर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में अनेक बैंड व सुंदर सुंदर झांकियां लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

वहीं बैंडों की मनोरम व धार्मिक धुनों ने नगर को पूरी तरह से धार्मिक मय बना दिया। नगर वासियों व आसपास के क्षेत्रों के अनेक लोग माता महाकाली के दर्शनों के लिए नगर में जुटे रहे तथा माता महाकाली के दर्शन कर उन्हें प्रसाद अर्पित किया। इस दौरान प्रधान राम दिवाकर महामंत्री सोनू पंडित जनरल मैनेजर अतुल गोविल के अलावा दुष्यंत जैन विनीत आर्य मनीष गुप्ता विनय बेनीवाल आशुतोष गुप्ता कृष्णा वर्मा प्रिंयाशु रूहेला हेमंत शैंकी ब्रजेश गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
![]()
