–शराब पीने से 45 वर्षीय युवक की हुई मौत पर घर में मचा कोहराम

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल नवयुवक से लेकर बुजुर्ग तक शराब का सेवन करते रहते हैं जिससें लोग अपनी जान दे बेठते है ओर उनका कच्चा पक्का परिवार रोता बिलकता रह जाता है ओर पूरी ज़िन्दगी परेशानी का सामना करता रहता है। उसी प्रकार तहसील सिकन्दराबाद देहात के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी 45 वर्षीय सतवीर कल से लापता हो गया था जिसकी परिजन तलाश में जुटे हुए थे। आज सुबह सूचना मिली थी की खेत किनारे सतवीर का शव पडा़ हुआ है तभी आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंच गये ओर पुलिस को भी सूचना दी गई तो सूचना पर नगर कोतवाल व सी0ओ मौके पर पहुंच गये ओर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ओर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की सूचना मिली थी की ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा में खेत किनारे एक युवक का शव पडा़ हुआ है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ओर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है ओर बताया की इस मामले की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर परिजनों ने बताया की मृतक शराब के आदी थे बीती रात को कुछ ज्यादा शराब पी ली थी उसके बाद घर से निकल गये थे सुबह सूचना मिली की सतवीर खेत किनारे पड़े हुए हैं तभी हम लोग मौके पर पहुंच गये।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *