सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भगवान श्री महावीर स्वामी की शोभायात्रा जब नगर भ्रमण कर जैन इंटर कॉलेज में पहुंची तो जैन इंटर कॉलेज की शिक्षा समिति के पदाधिकारीयों ने इस शोभायात्रा का ढोल नगाढो़ से भव्य स्वागत सत्कार किया ओर जलपान कराया। जैन इंटर कॉलेज की शिक्षा समिति के पदाधिकारीयों ने बताया की समाज द्वारा हर वर्ष भगवान श्री महावीर स्वामी जी की जंयती पर शोभायात्रा निकाली जाती है ओर यह शोभायात्रा नगर के जैन मंदिर से चलकर जैन इंटर कॉलेज में भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जलाभिषेक कर समापन होती हैं ओर प्रत्येक वर्ष जैन इंटर कॉलेज शिक्षा समिति इस शोभायात्रा का स्वागत सत्कार करती है।
इस अवसर पर जैन इंटर कॉलेज की शिक्षा समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉक्टर सुधीर सोलंकी मौजूद रहे।
![]()
