खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के ढोरी मौहल्ला स्थित श्री हनुमत धाम में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा बैंड बाजा के साथ हनुमान बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान जयकारा लगाकर पवन पुत्र श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई। भोग प्रसाद में बाबा को लड्डू काजू किशमिश अखरोट मखाना मिश्री पिस्ता बादाम आदि मेवाओ का प्रसाद अर्पण कर उसे भक्तों में वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूरनचंद शर्मा राजकुमार गुप्ता राजेश गोविल गगन अरोरा राजकुमार राजपाल सुनील शर्मा जय भगवान शर्मा योगेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
![]()
