सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 22 अप्रैल 25 को जम्मू कश्मीर के पहलगाँव में आतंकवादीयो ने 26 हिंदू लोगों की पहचान कर उनको मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना का पूरे भारत में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन व कैंडल मार्च करते हुए आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष प्रकट किया गया ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन क्षेत्रीय आला अधिकारीयों को सोंपते हुए कार्यवाही की मांग की।
नगर के दनकौर तिराहे यानी अग्रसेन चौक पर हिंदूवादी संगठनों ने हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रविद्र शर्मा के नेतृत्व में पुतला फूंककर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का एक ज्ञापन नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही को सोंपते हुए आतंकवादीयों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर नगर के विभिन्न संगठनों के अलावा नगर निवासी मौजूद रहे।
![]()
