– स्कूल कॉलेज में छात्र छात्राओं को दें परशुराम भगवान का जीवन परिचय

छतारी : ।भारत पुष्प। श्री परशुराम मंडल छतारी के तत्वाधान भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के तहत विचार कार्यक्रम का हवन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम ने पहुंचने मुख्य अतिथि पूज्य स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज हरिगढ़, स्थानीय ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ मिलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के अधिक से सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग हवन में आहुति दी। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि परम पूज्य स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज हरिगढ़, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, श्रीओम शर्मा जयरामपुर, भाजपा नेता शांति स्वरूप शर्मा, शिव कुमार उर्फ सीटू भैया, शिव कुमार शर्मा लालनेर ने संयुक्त रूप से भगवान श्री परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा ने कहा भगवान परशुराम एक समाज के भगवान नहीं है। बल्कि सर्व समाज के चिरंजीवी भगवान हैं।

उसी दौरान मुख्य अतिथि परम पूज्य स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज हरिगढ़ ने कहा परशुराम भगवान ने हमेशा हमारा समाज में वेधर्मियों का विनाश किया है। भगवान परशुराम के आर्दशों को अपनाने का आह्वान सम्मान समारोह के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों धर्म रक्षा, सामाजिक न्याय, और सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। उसी दौरान उन्होंने कहा भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा चौराहे की जगह मंदिरों में की जाएं। श्री परशुराम मंडल छतारी के पदाधिकारियों द्वारा प्रथम बार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम का भव्य बनाया है। इस मौके पर यशोधर शर्मा, डीके शर्मा, जय शिव शर्मा, कपिल गौड़, अजय वशिष्ठ उर्फ अन्नू, सचिन पंडित, हर्षवर्धन शर्मा, ललित शर्मा, मंगलसेन गुप्ता, रवेंद्र मीणा, नीटू शर्मा, निशांत, सुनील दत्त, प्रमोद पंत, प्रशांत वशिष्ठ, पीयूष, विशेष पंडित आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *