–जमकर हुई मारपीट और फायरिंग में 2 घायल

औरंगाबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलन्दशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में गांव मुढी़ बकापुर में 2 पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट व फायरिंग की गयी जिसमें दो लोगों को गोली लगने की भी ख़बर मिल रही है।

इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह भी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये ओर इस घटना की विस्तृत जानकारी ली और बताया की गाँव मुढी़ बकापुर में 2 पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमीन पर कब्जा पाने को लेकर आपस में जमकर मारपीट व फायरिंग की गयी जिसमें 5 लोग घायल हो गये जिनको उपचार हेतू जिला अस्पताल भेज दिया गया है ओर पुलिस इस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुट गयी है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *