बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। कोतवाली देहात क्षेत्र पुलिस ने 3 शातिर चोरों को 5 स्कूटी 2 बाईक, असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। एसपी क्राईम अनिल कुमार ने बताया की थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर गंगेरूआ अडंरपास के पास से 3 शातिर वाहन चोरो को चोरी की 2 स्कूटी व 1 मोटरसाइकिल व अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ओर बताया इन चोरों की निशानदेही में पर मेरठ क्षेत्र के ग्राम शोभापुर से चोरी की 3 स्कूटी व 1 मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त होने वाली बरामद की गयी ओर बताया की इन तीनों चोरों से पूछताछ की तो बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मोहसिन व विकास उर्फ विक्की मिलकर मोटरसाइकिल व स्कूटी की चोरी करके सुनील नाम के मिस्त्री को दे देते थे आरोपी सुनील उनके पार्ट बदल देता हैं तथा इंजन नं0 व चेचिस नं0 को घिस देता है। फिर हम तीनो मिलकर उन्हे बेचकर आर्थिक व भौतिक लाभ अर्जित करते हैं। ये शातिर चोर जनपद बुलन्दशहर, सम्भल, मेरठ, हापुड व उसके आस-पास के क्षेत्रों से मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी करते हैं।इन शातिरों से बरामद चोरी की स्कूटी व मोटरसाइकिलो मे से 2 स्कूटी व 1 मोटरसाइकिल को कनेक्ट किया गया है तथा शेष को कनेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
![]()
