खुर्जा। ।भारत पुष्प। प्रशासन द्वारा काफी कोशिश की जाती रही है कि किसी प्रकार से अवैध खनन को रोका जा सके। परंतु अवैध खनन वालों की दबंगई के आगे अधिकांश तौर पर प्रशासन बौना साबित हो जाता है तथा अवैध खनन करने वाले बेखौफ होकर अपने कारोबार को अंजाम देते रहते हैं। इसी प्रकार नगर के अरनियां मंसूरपुर में अवैध खनन की जानकारी प्रशासन को लगी तब एसडीएम प्रतीक्षा पांडे द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध खनन रोकने के इरादे से नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया। जहां नायब तहसीलदार ने मौके से एक जेसीबी व एक डंपर को पकडकर उन्हें सीज कर दिया। अवैध खनन करने वाले प्रशासन की पकड से बाहर रहे।
![]()
