–चिकित्सा अनुसंधान के लिए मृत्यु उपरांत शरीर दान कर पेश की मानवता की मिसाल

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सृष्टि की रक्षा और मानवता की सेवा में वज्र निर्माण हेतु अपना शरीर बलिदान करने वाले महर्षि दधीचि को आदर्श मानकर देश भर में देहदान, नेत्रदान एवं अंगदान हेतु सेवारत संस्था दधीचि देहदान समिति की बुलंदशहर इकाई के माध्यम से बुलंदशहर का पहला देहदान संपन्न हुआ। मोतीबाग की कुंज गली निवासी देहदानी 75 वर्षीय अशोक कंसल का कल 19 मई 2025 को गोलोक गमन हो गया। अशोक कंसल और उनकी पत्नी मंजू कंसल का एक सरल, धार्मिक और सामाजिक परिवार रहा है। भारत विकास परिषद की गौरव शाखा से पिछले कई वर्षों से जुड़े रहे और कल भी दोपहर 12:30 तक शाखा के अधिष्ठापन कार्यक्रम मे आपकी सहभागिता रही। उसके पश्चात घर जाने पर थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जो बाद मे हृदयाघात के रूप मे घातक सिद्ध हुआ और उससे ही उनका गोलोक गमन हुआ। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि अशोक कंसल 2019-20 मे जब दधीचि देहदान समिति द्वारा बुलन्दशहर मे देहदान और अंगदान का अभियान चलाया गया था, आपने सपरिवार अपनी देह और अंगदान की इच्छा प्रकट की और दधीची देहदान समिति के संकल्प कर्ता बने। सितम्बर 20 मे आयोजित देहदानियो के उत्सव मे आपकी सहभागिता रही और संकल्प कर्ता के रूप मे आपका सम्मान भी किया गया था। उनके परिवार मे साथ रह रहीं पत्नी मंजू कंसल और पुत्र जो विदेश मे सेवारत है, आप सभी की सहमति से आपके पार्थिव शरीर को दधीची देहदान समिति के माध्यम से महिर्षि विदुर आटोनोमस स्टेट मेडिकल कालेज, बिजनौर को चिकित्सीय अध्ययन और अनुसंधान हेतु समर्पित किया गया। वास्तव मे मानव शरीर की संरचना के चिकित्सीय अध्ययन और अनुसंधान हेतु मानव देह (कैडेवर) की बहुत बड़ी उपयोगिता रहती है। यह कैडेवर ही चिकित्सीय विद्यार्थियों के लिए प्रथम गुरू होता है जिसके द्वारा वह चिकित्सा क्षेत्र मे प्रवेश करते है। अशोक कंसल के अपने संकल्प की पूर्ती के लिए उनके पत्नी और परिवार के सदस्यों का बहुत बहुत आभार कि उन्होने उनके पुण्य संकल्प को पूरा कर के समाज मे एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। ध्यान देने वाली बात यह है कि बुलन्दशहर क्षेत्र से यह पहला ही देहदान है। आशा है, इससे प्रेरणा लेकर क्षेत्र से और भी संकल्प पत्र प्राप्त होगे तथा संकल्प की पूर्ती मे भी सभी सहयोग करेंगे। शोकाकुल परिजनों एवं नगर के एनी गणमान्य जनों ने इस महान पुण्य कार्य के लिए अशोक कंसल को नमन किया। देर रात्री को देहदान सम्पन्न करवाने मे सीए मनीष मांगलिक के साथ प्रो. सतीश गर्ग, वीरेन्द्र सक्सेना एवम डा• पंकज गर्ग, राजीव कुमार तथा राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह तथा मोदीनगर के संयोजक डा अनलजीत सिंह जी प्रमुख भूमिका रही।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *