खुर्जा। ।भारत पुष्प। एकेपी डिग्री कॉलेज में शोध परिषद हिंदी विभाग के तत्वाधान में पूर्व पी च डी शोध सार प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज, शोध निर्देशिका व शोध परिषद की प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रो रेखा चौधरी ने बताया की शोधार्थी नरेंद्र कुमार के विश्वविद्यालय में शोध प्रबंध जमा करने से पूर्व शोधसार प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम है। वर्तमान में महाविद्यालय में 14 शोधार्थी हिंदी विभाग में शोधरत हैं। शोधार्थी नरेंद्र कुमार ने शोध विषय “हिन्दी उपन्यासों में समाजवादी चैतना (स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद )”विषय पर शोध सार प्रस्तुत किया । शोध निर्देशिका प्रो रेखा चौधरी ने कहा कि शोधार्थी ऐसा शोध करें जिसका सामाजिक प्रभाव हो । शोधार्थी नरेंद्र के शोध विषय के अंतर्गत स्वतंत्रता के बाद हिन्दी उपन्यास में समाजवादी चेतना का चित्रण न केवल उस समय की सामाजिक ब आर्थिक असमानताओं को उजागर करता है बल्कि यह भी दिखाता है कि साहित्य किस प्रकार समाज़ के वंचित वर्गों के संघर्ष और उनकी आवाज़ को सशक्त बना सकता हैं । महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो डिंपल विज ने कहा कि उच्च शिक्षा और शोध किसी राष्ट्र के विकास और प्रगति की रीढ़ है इसीलिए शोधार्थियों को मौलिक और मूल्यवान शोध करना चाहिए। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार और महाविद्यालय में अध्यनरत शोधार्थी उपस्थित रहे।
![]()
