खुर्जा। ।भारत पुष्प। सोमवार को ज़ैनिथ पब्लिक स्कूल में 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास और उमंग के साथ किया गया। बताया गया कि शिविर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी भाग ले सकते हैं। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राहुल राठी, मैनेजर नीलम राठी, प्रधानाचार्या गीता डैंग, उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। राहुल राठी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिवस की शुरुआत सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाया गया तथा उन्हें कैंडीज भी प्रदान की गई । स्वागत के उपरांत विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ ज़ुम्बा डांस इसके साथ योग भी कराया गया । मोबाइल से हटकर  इस क्रियाकलाप से उनका शारीरिक स्वास्थ्य और मनोबल सुदृढ़ हुआ। साथ ही विद्यालय का वातावरण ऊर्जा और उल्लास से भरने वाला सिद्ध हुआ। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों ने सेल्फ-इंट्रोडक्शन गतिविधि में भाग लिया, जिसमें उन्होंने आत्मविश्वास के साथ स्वयं का परिचय दिया। इस अभ्यास के माध्यम से बच्चों को सार्वजनिक रूप से बोलने का अवसर मिला, जिससे उनकी प्रस्तुति क्षमता और आत्मबल में वृद्धि हुई। बच्चों को विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लेने का अवसर दिया गया। इन खेलों के माध्यम से बच्चों में सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व और समूह भावना का विकास हुआ। शिविर का पहला दिन अत्यंत आनंददायक, सक्रिय और सफल रहा। उन्होनें बताया कि विद्यालय परिवार इस ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता का भी प्रशिक्षण देने हेतु प्रतिबद्ध है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *