अहमदगढ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल कलयुग का प्रकोप इतना बढ़ता जा रहा है की किसी को किसी भी रिश्ते की कोई शर्म लिहाज नहीं रही। सभी रिश्तों को ताक पर रखकर रिश्तों को तार-तार कर देते हैं ओर विरोध करने पर विभिन्न प्रकार से जान से मारने की धमकी भी दे डालते है ओर हत्या भी कर डालते है इसलिए कुछ लोग अपनी जिंदगी की खैर मनाते हुए उस मीठे जहर को सबर कर पी जाते हैं ओर चुपचाप बेठ जाते हैं। इसी प्रकार का एक मामला जिला बुलन्दशहर के थाना अहमदगढ़ में गांव फतेहगढ़ का सामने आया है इस गांव की एक तीन बच्चों की 33 वर्षीय महिला / प्रेमिका को 26 साल के प्रेमी भतीजे से प्रेम प्रसंग के चलते अवैध संबंध बन गये इन दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक जब उसके पति को लगी तो उसने अपनी पत्नी को बार-बार समझाया तो भी वह प्रेमी-प्रेमीका नहीं माने ओर पत्नी ने पति को मेरठ वाली नीले ड्रम जैसी हुई घटना की धमकी दे डाली।

इस धमकी को सुनकर बेचारा पति सकपका गया ओर हिम्मत व अलकमंदी से सोचविचार कर आनन-फानन में थाने पहुंच गये ओर वहां पर पुलिस के समझाने के बाद भी वह महिला अपनी जिद पर अढी़ रही तो उसके पति ने बेबश व लाचार होकर उन प्रेमी जोडे यानी चाची-भतीजे को आशीर्वाद देकर थाने से तीनों बच्चों सहित विदा कर दिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *